SASARAM:बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ मंगलवार रात दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में बुधवार को अनुसूचित जाति-जनजाति थाने में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि सभी आरोपित फरार हैं। इधर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेजा गया है।
गांव में ही तिलक समारोह में गई थी गीत गाने
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए आज सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है।