SAMASTIPUR : जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को पांच सौ कंबलों का वितरण शिविर लगाकर किया गया। समस्तीपुर प्रखंड के दुधपुरा पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में गरीब, असहाय, विधवा एवं वृद्धों के बीच यह कंबल वितरण किया गया।
सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग गायत्री कुमारी के साथ कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। शिविर में कोरोना का ख्याल रखते हुए कतार में दूरी पर बैठाकर सभी को कंबल बांटा गया।
शीतलहर में 2500 गरीब असहायों के बीच बांटे कंबल
शाहपुर पटोरी: इनायतपुर धमौन में 2500 गरीबों के बीच शुक्रवार को कंबल वितरित किया गया। समाजसेवी परमानंद राय द्वारा भीषण शीतलहर में गरीब असहायों के बीच न सिर्फ कंबल वितरण किया गया, बल्कि उन्हें हर तरह से मदद करने का आश्वासन भी दिया गया।
शुक्रवार को पटोरी प्रखंड स्थित इनायतपुर में चुने गए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस वितरण का लाभ इनायतपुर पंचायत के अलावा आसपास के पंचायत के लोगों को भी मिला।