SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर प्रेमालाप करते रंगे हाथों पकड़े गए झारखंड के दारोगा जी की शादी गुरुवार रात्रि नहीं हो सकी। कारण, बहुत कम समय में शादी की तिथि सेट कर दिया जाना बताया गया है। हालांकि, प्रेमिका के घर शादी की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। दो ग्राम पंचायतों के पंचों ने शर्तों के आधार पर शादी की इस तिथि को टाल दिया है।
लड़की पक्ष से दहेज की रकम जो चाह रहे
सूत्रों की मानें तो दरोगा के परिवार वाले लड़की पक्ष से दहेज की रकम जो चाह रहे है, उसे देने में लड़की पक्ष सक्षम नहीं हो पा रहा है। इसकी आड़ में अपनी जमीन तलाश कर लड़की पक्ष के लोगों का मुंह बंद कराने के लिए मुंहमांगा रकम देने की पहल दारोगा के स्वजन गुपचुप तरीके से करने लगे है। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को साफ इन्कार किया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर अधिवक्ता रंजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की पकड़ से बाहर निकलने के लिए दारोगा ने जो बॉन्ड बनाया था। अगर, उसे पूरा नहीं किया गया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जायेगा। कानून और समाज इस तरह के संबंधों की मान्यता नहीं देती है।
विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने कहा कि इस घटना को लेकर झारखंड के रांची से कई बार विभागीय फोन आया था। मामले की जानकारी मांगी गई। साथ हीं आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखने को कहा गया है। बहरहाल, पुलिस से बाहर सामाजिक मामला बताकर टाल दिया गया है। अगर, कोई मामला बनता है तो पुलिस कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेगी।