SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी पगड़ा रोड में शुक्रवार की सुबह डंपर की ठोकर से घायल बाइक सवार की मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोख्तियारपुर सखन्नी गांव निकासी मोहन पटेल के पुत्र विनोद पटेल (55) के रूप में की गई है। मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव में घर से दुकान जाने के क्रम में हुई हैं हादसा।
बताया जाता है कि मृतक विनोद पटेल अपनी बाइक से डैनी चौक स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे । इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही डंपर की ठोकर से वे जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल के चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए बेगूसराय जाने के दौरान घायल की रास्ते में ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलने पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।डंपर चालक डंपर ले कर फरार हो गया उसकी खोज की जा रही है।