निगरानी में ASI हैं पिता
घटना के बाद जब युवती के परिजन सचिवालय थाना पहुंचे तब उसकी पहचान हुई। युवती का नाम श्वेतांगी है और उसकी उम्र 20 साल थी। उसके पिता संजय कुमार मिश्रा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में ASI हैं। श्वेतांगी अभी खगौल महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थी।
चोरी की घटना से थी परेशान
परिजनों का कहना है कि वह घर में हुई चोरी की एक वारदात के बाद पुलिस के रवैये से परेशान थी। यह घटना बीते 1 दिसंबर को हुई थी, जब परिवार शादी के लिए छपरा गया हुआ था। इस दौरान घर में अकेली श्वेतांगी बगल में बुआ के घर चली गई थी। घटना से वह खुद को दोषी महसूस कर रही थी। मामले की शिकायत गर्दनीबाग थाना में भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की। इस वजह से वह परेशान थी और यह कदम उठा लिया।