2020/12/03

बिहार समेत 8 राज्यों में ED की छापेमारी, PFI के 26 ठिकानों पर एक साथ रेड

BIHAR-बिहार में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के दो दफ्तर पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी है. ईडी की यह छापेमारी पीएफआई के दरभंगा और पूर्णिया ऑफिस पर हुआ है. ईडी की टीम की छापेमारी दोनों जिलों में पीएफआई के सदस्यों के बीच हड़कंप मच गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज ईडी की टीम ने दरभंगा और पूर्णिया में पीएफआई के दफ्तर पर छापेमारी की है. यह छापेमारी करीब 8 घंटे से चल रही है. छापेमारी के साथ ही ईडी की टीम पूछताछ भी कर रही है.

बता दें कि हाथरस मामले के बाद पीएफआई विवादों में आया था. बीते दिनों इस मामले में पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया या पीएफआई से कथित रूप से संबंध रखने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के साथ ही गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पीएफआई पर पहले भी इस साल के शुरू में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशव्यापी विरोध के लिये धन मुहैया कराने के आरोप लग चुके हैं.