2020/12/09

खाना नहीं देने पर शराब के नशे में पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, निकाली पत्नी की आंख

LAKHISARAI : टाउन थाना क्षेत्र के जोकमेला गांव में खाना देने में देर होने पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी रीता देवी(55) को पीट-पीटकर मार डाला. पुत्री शरारती कुमारी ने पुलिस के समक्ष पूरी वारदात के बारे में विस्तार से बताया है.

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति भागीरथ केवट को हिरासत में ले लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी 13 वर्षीया शरारती कुमारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. साथ ही सूचिका का बयान न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष कलम बंद कराया गया है. सूचिका व पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सुपुर्द करा दिया गया.