SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर थाने के मालती गांव में लोगों ने महिला किराना दुकानदार को निर्वस्त्र का पीटा। घटना 22 नवंबर की है। लेकिन इस मामले में उजियारपुर पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। सोमवार को महिला ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रभारी एसपी विजय कुमार सिंह ने उजियारपुर पुलिस को इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
वह भगवानपुर देसूआ गांव की रहने वाली विधवा है। मालती में किराना दुकान चलाकर बच्चों का भरण-पोषण करती है। 22 नवंबर को लोगों ने बेटे के साथ मारपीट की। जब वह मारपीट का कारण पूछने गई तो लोग दुकान में घुस गए और महिला व बच्चों के साथ मारपीट की। आरोप है कि लोगों ने दुकान में भी लूटपाट भी की। सदर अस्पताल में महिला का इलाज किया गया।