BEGUSARAI : बेगूसराय के सहायक थाना रतनपुर क्षेत्र के पिपरा में एक अज्ञात युवक की संदेहास्पद स्थिति में लाश बरामद हुई है। सूचना मिलते ही रतनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
मॉर्निंग वाकिंग के दौरान सड़क पर लोगों ने देखी लाश
बताया जाता है कि सुबह-सुबह लोग मॉर्निंग वाकिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान लोगों ने पिपरा रोड में संदेहास्पद स्थिति में एक अज्ञात युवक की लाश देखी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रतनपुर थाने को दी।
युवक की नहीं हुई है पहचान, लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रतनपुर ओपीअध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव मिला है। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।