2020/12/14

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, दरवाजे पर बैठे व्यक्ति को गोलियों से भूना, मौत

MUZAFFARPUR: जिले में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है. लगातार बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. इसी कड़ी में सोमवार की सुबह - सुबह सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में दरवाजे पर बैठे व्यक्ति सत्य प्रकाश को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सिर में ताबड़तोड़ दो गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

लेकिन जिस तरह से अपराधियों का तांडव चल रहा है उससे यह साफ जाहिर है कि पुलिस प्रशासन का खौफ इन अपराधियों के बीच रहा ही नहीं है जब मर्जी चाहे जहां चाहे जघन्य अपराधों को अंजाम देकर बड़े आराम से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं और पुलिस महज दावा ही करती रह जाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि बिहार के सुशासन बाबू की पुलिस अपराध रोकने में कब अपने आप को सक्षम करती है.