2020/12/06

समस्तीपुर में पीएचसी में गंदगी देख बिफरे डीएम, कर्मियों को लगाई फटकार

SAMASTIPUR : DM शशांक शुभंकर ने शनिवार को कल्याणपुर पीएचसी पहुंचे। वहां की सफाई व्यवस्था देख कर्मियों को फटकार लगाई। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार गुप्ता, एसीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार, डीआइओ सतीश कुमार, अभिनव कुमार सिंह आदि की उपस्थिति में अस्पताल के सफाई कर्मियों को अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर हमेशा चौकस रहने का निर्देश दिया। 

उन्होंने दवा भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण किया। वहां उपस्थित फार्मासिस्ट मिथिलेश ठाकुर से पूछताछ की। ऑपरेशन थियेटर में ऑक्सीजन के बारे में पूछताछ करते हुए उसे चला कर दिखाने को कहा। जिलाधिकारी सी एस के साथ प्रसव कक्ष भी गए।

 वहां मेट्रोन एएनएम अनिता कुमारी, आरती कुमारी, राधा रानी सहित अन्य महिला कर्मियों से प्रसव कक्ष की विस्तृत जानकारी ली। वार्ड 2 में प्रसव कराने पहुंची महिलाओं से चाय, सूखा खाना-नाश्ता आदि के संबंध में पूछताछ की। 

परिसर में पहुंचे मरीज लालो राम, तीरा के अवध सहनी, सहायक विद्युत अभियंता चिटू पांडे, कनीय अभियंता कुणाल कुमार, केयर इंडिया के अनिल कुमार राय, अकाउंटेंट अमित कुमार, साधु यादव, गणेश रजक, स्वास्थ प्रबंधक केसरी कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर, डॉक्टर हैदर, डॉ रविद्र सिंह ,डॉ अनिल कुमार को कई निर्देश भी दिए। 

अस्पताल परिसर के बाहर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे कई लोगों ने कल्याणपुर प्रखंड में चलने वाले निजी नर्सिंग होम के संबंध में भी शिकायत की कोशिश की। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक का स्थानांतरण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में कार्यरत प्रधान लिपिक अनिल कुमार का स्थानांतरण मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश पर पटोरी प्रखंड के शिऊरा एडिशनल पीएचसी में किया गया है। उनके स्थान पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने अभिषेक कुमार को पदस्थापित किया है। स्वास्थ्य प्रबंधक केसरी कुमार ने देते हुए बताया कि श्री कुमार लंबे अरसे से कल्याणपुर पीएचसी में कार्यरत थे। शनिवार को अभिषेक कुमार ने योगदान किया।