SAMASTIPUR : हलई ओपी की इन्द्रवाड़ा पंचायत में कुछ लोगों ने एक वृद्ध महिला को कुएं में फेंक दिया। हालांकि ग्रामीणों ने महिला को कुएं से आनन-फानन में बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई ली। महिला की पहचान वार्ड-13 निवासी सौदागर साह की पत्नी जगतारिणी देवी के रूप में की गई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौदागर साह एवं जगतारिणी देवी के छोटे पुत्र से कुछ स्थानीय लोगों ने जमीन लिखा लिया था। उक्त महिला के छोटे बेटे से लिखाई गयी जमीन में ही कुआं भी है। जमीन लिखाने वाले स्थानीय लोगों ने कुएं पर गुरुवार को घर बनाना शुरू कर दिया। जिसका महिला ने विरोध किया।
बताया गया है कि उसी पर आरोपितों उसे पीटने के बाद कुएं में फेंक दिया। आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में कुएं से निकाल इलाज करा उसकी जान बचाई। पीड़ित महिला ने इस संबंध में हलई ओपी में आवेदन दिया है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।