SAMASTIPUR : उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ बार बालाएं डांस कर रही है, साथ में कुछ लड़के भी डांस कर रहे हैं। वहीं एक लड़का अपने हाथ में चमकती पिस्टल से गोलियां भी फायर करते नजर आ रहा है। यह वीडियो उजियारपुर थाना क्षेत्र की पतैली पश्चिमी पंचायत का है।
जहां शराब के नशे में धुत्त स्थानीय लड़कों ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। नशा जब परवान चढ़ा तो पिस्टल से गोलियां भी सरेआम दागने लगे। वायरल हो रहा यह वीडियो छह दिसंबर की देर शाम का है। उक्त तिथि को मुखिया जी के बड़े नाती की शादी थी। जहां उनके छोटे नाती ने जमकर गोलियां चलाई।