2020/12/04

मछली व्यवसायी को छिनतई के दौरान चाकू मारकर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती

SAHARSA :  खबर सहरसा से है जहाँ आये दिन छिनतई की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। मामला जिले के महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा बाजार के समीप का है।

 जहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने मछली का व्यापार कर रहे भोला पासवान के पुत्र अमन पासवान से गांव के ही दिलबर पासवान सहित अन्य लोगो ने अमन पासवान के पास से 60 हजार रुपए छीन लिया और चाकू से गोदकर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

 बताया जा रहा है कि अमन कुमार अपने महाजन जागो सहनी को 60 हजार रुपये देने जा रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद  बलुआहा चौक से पुरब आरा मिल के सामने घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पैसे छीनने के दौरान चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया और पैसे छीनकर भाग गया। बाद में उसका भाई प्रीतम और उसके पिता बहादुर पासवान भी वहाँ आये। 

उसे किसी ने बताया था कि आपके बेटे को मार रहा है  लेकिन बाद में जब उनलोगों को पता लगा कि उनका बेटा दिलवर ने पैसे छीनने के लिए अमन को चाकू मारा और रुपए छीनकर भाग गया तो वे लोग भी फरार हो गए।

 घायल अमन को अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद इसके परिजन पहुंचे और थाना को सूचना दी गई। घायल अमन को महिषी पीएससी से सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। 

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा