नई दिल्ली। अपने प्रेमी और प्रेमिका के कई किस्से सुने होगे। यह कपल दुनिया वालों की बिल्कुल भी परवाह नहीं करता। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए प्यार में पागल प्रेमी कुछ भी कर सकता है। चाहे इसके लिए उसे कितनी भी बड़ी सजा क्यों ना मिले। आज आपको एक अनोखे कपल के बारे में बताने जा है। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से आधी रात को चोरी छिपे उनके घर मिलने गया। लेकिन उसकी किस्मत खराब थी। घरवालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे ही अपना दामाद बना लिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर की है।
रात को जमकर की धुनाई
रामपुर के अजीमनगर थाना के मेहंदी सुमाली गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह अकसर आया करता था। अचानक आधी रात को उसे अपनी प्रेमिका की याद सताने लगी। रात 12 बजे वह अपनी माशूका से मिलने उनके घर पहुंच गया। प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद लड़की के घर वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की। दिन निकलने पर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सुबह बना लिया दामाद
मामला पुलिस तक पहुंचा तो लोगों ने प्रेमिका के परिजनों को इससे बचने की सलाह दे डाली और आपसी समझौता करा दिया। रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर का दामाद बन गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया। इसके बाद एक छोटे से मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस प्रकार के मामले बहुत कम देखने को मिलते है। देश के कई राज्यों में ऐसा करने में लड़की के घरवाले ही अपनी बेटी की हत्या कर देते है।