2020/12/28

अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समारोह के अवसर पर रोसड़ा में अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न

SAMASTIPUR : रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा मंदिर प्रांगण में रामविलास राय के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंच का संचालन घनश्याम राय पूर्व मुखिया ने किया अतिथि के रूप में रोसड़ा के विधायक विरेंद्र कुमार मोदीनगर के विधायक राजेश कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह वर्तमान जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पूर्व विधायक चंद्र कांत चौधरी उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह अटल बिहारी वाजपेई के जयंती समारोह में भाग लिया और समारोह में पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण किया।

 कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र कुमार ने सरकार के योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा सरकार की कई विकासशील योजना का प्रचार प्रसार करनी चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी के बारे में विस्तार से बताया किसान आंदोलन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा यह किसान आंदोलन नहीं है यह विरोधियों का खेमा है नाटकीय ढंग से किसान को नाम पर उत्पात मचाया जा रहा है। 

पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने किसान आंदोलन को जायज कहा उन्होंने कहा कि किसान ही एक ऐसा है झेलते हुए सारे लोगों को मानव से लेकर पशु पक्षी तक का अन्नदाता किसान ही हैं। किसान पर सरकार अगर ध्यान नहीं देगी तो वो किसान कहीं का नहीं रहेगा सारे विभाग पर ध्यान दिया गया लेकिन किसान के हित में कोई काम नहीं किया गया ।

पलटन सहनी संवादाता समस्तीपुर की रिपोर्ट