HAJIPUR: गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोआरी गांव के निकट एक ट्रक शराब जब्त की है। पुलिस ने उक्त स्थल से एक पिकअप वैन एवं मारुति कार भी जब्त की है।
इस संबंध में बताया गया है कि गंगाब्रिज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक शराब थाना क्षेत्र में लायी गयी है तथा इसे इसी थाना क्षेत्र में खपाने का प्रयास किया जा रहा है। इस सूचना के बाद गंगाब्रिज थाना की पुलिस की एक टीम उक्त ट्रक की खोज में जुट गई। इसी क्रम में पुलिस की टीम को सूचना मिली कि हाजीपुर-जंदाहा एनएच-322 पर एक यूपी नंबर की ट्रक कोआरी गांव के पास रुका हुआ है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही गंगाब्रिज थानाध्यक्ष को डीजी पटना के आदेश पर शराब के मामले में निलंबित किया जा चुका है। पुन: एक ट्रक शराब थाना क्षेत्र में मिलने से गंगाब्रिज थाना की पुलिस हलकान दिखी।