KANPUR : केंद्र सरकार के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रावण दहन किया. जिसका नेतृत्व महिला सभा प्रदेश सचिव उजमा इकबाल सोलंकी ने किया. इस दौरान उजमा इकबाल सोलंकी ने कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है. उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण कालाबारी में बढ़ी है.
उन्होंने आगे कहा कि यह कृषि कानून अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के मकसद से लाया गया है. उन्हें इसे काला कानून बताते हुए तुगलगी फरमान बाताया. उजमा इकबाल सोलंकी ने कहा कि किसान अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है. लेकिन सरकार किसानों को सुनने के लिए तैयार नहीं है.
समाजवादी पार्टी के नेता कंवलजीत सिंह मानू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री महज मन की बातें करते हैं, लेकिन किसानों की मन की बात सुनने के लिए उनके पास वक्त नहीं है. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव उजमा इकबाल सोलंकी के अलावा कंवलजीत सिंह मानू, एहसान सोलंकी, सिंपल सिंह, एजाज शाह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.