BHAGALPUR : खगड़िया जिले के बन्देहड़ा पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी के पति राजेश रमण उर्फ पप्पू भगत की भागलपुर के भिखनपुर त्रिमूर्ति चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर 3 गोलियां चलीं, जिसमें मुंगेर निवासी एक व्यापारी की भी मौत हो गई। बन्देहड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू भगत पर 28 नवंबर को उसके दरवाजे पर ही हमला हुआ था। इसमें गोली उसकी बांह पर लगी थी। उस घटना के बाद से पप्पू भगत पर भागलपुर में रह रहा था। इससे पहले 2011 में उसके घर में रखे बम के फटने से उसकी मां-बहन समेत 3 की मौत हो गई थी। दूसरे मृतक की पहचान रतन कुमार साह के रूप में हुई है। वह मुंगेर के जानकीनगर का रहने वाला था।
फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पप्पू भगत मटन खरीदने के लिए बाजार आया था। दुकान से बाहर निकलकर बाइक पर बैठते ही रतन ने उस पर फायरिंग कर दी। पूर्व मुखिया पप्पू भगत के घर पर 2009 में बमबाजी हुई थी जिसमें उसकी मां और बेटी की मौत हो गई थी।