DESK : देहरादून-कोरोना ने देहरादून के एक घर में शादी की खुशी को मातम में बदल दिया. गत 20 नवंबर को मर्चेंट नेवी में काम करने वाले लड़के की शादी डॉक्टर लड़की के साथ हुई. इस शादी में भाग लेने के 10 दिन के अंदर ही लड़के के मामा और मौसाजी की कोरोना से मौत हो गई. वहीं दूल्हा और दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है.
जिले के सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके दीक्षित ने बताया कि शादी में शामिल होने वाले लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है. हेल्थ डिपार्टमेंट और प्रशासन की टीम ने अबतक 50 लोगों को ट्रेस कर लिया है, जिनमें से 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें कोरोना संक्रमण कैसे फैला, इसका पता लगाया जा रहा है.
वैसे इस मामले में मृतकों में कोरोना के लक्षण नहीं पाये गये थे. मामले का खुलासा तब हुआ जब नवविवाहित जोड़ा घूमने जाने से पहले कोविड टेस्ट करावाया. दोनों शिमला घूमने जाने के लिए प्लान कर रहे थे, लेकिन कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाये जाने के बाद घर में हड़कंप मच गया. प्रशासन की टीम शादी में शामिल होने वाले लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुटी है.