DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से जारी पुलिस सख्ती के बीच शराब के अवैध कारोबारियों ने अपने धंधे का तरीका बदला है। अब शराब ढोने में सड़क दुर्घटना में प्रयुक्त होनेवाले क्रेन को लेकर चलनेवाले ट्रकों का उपयोग कर रहे हैं। इसका पर्दाफाश दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर सोमवार की रात सिमरी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में हुआ है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा नंबर की ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या एचआर 56़ बी 0133 मुजफ्फरपुर की ओर से दरभंगा की ओर आ रही थी।
ट्रक व उसपर सफेद रंग की कार के बारे में पुलिस जानकारी ले रही है। वहीं गिरफ्तार लोगों के पास से मिले तीनों सेलफोन का सीडीआर खंगाला जा रहा है। ताकि शराब के अवैध धंधे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि शराब हरियाणा से सिंहवाड़ा के लिए लाई जा रही थी। धंधे से जुड़े सिंहवाड़ा के अन्य लोगों की खोज की जा रही है।
Input-dainik jagran