2020/12/22

बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.इन अधिकारियों को बिहार के विभिन्न जिलों में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित कर दिया गया है.

5 आईएएस को बनाया गया बंदोबस्त पदाधिकारी

सतीश कुमार शर्मा को बंदोबस्त पदाधिकारी बिहार शरीफ, जीउत सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय, ऋषि देव झा को बंदोबस्त पदाधिकारी पूर्णिया, ओम प्रकाश यादव को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा, सुरेश चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बनाया गया है.


बिप्रसे के 14 अधिकारी बने बंदोबस्त अधिकारी

वहीं, बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्ता स्तर के 14 पदाधिकारियों को बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है.