तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी चीफ के स्वास्थ्य को लेकर एम्स और दूसरी संस्थानों के बड़े किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से राय मशवरा लिया जा रहा है. साथ ही डॉक्टरों से भी आग्रह किया जा रहा है कि यहां एक बार दौरा करके उनकी हालत को देखें. वहीं बंगाल चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि उनकी अपने पिता से इस संबंध में कोई भी चर्चा नहीं हुई.
दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कृषि कानून को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार अड़ियल रुख अपनाए हैं. सभी सरकारी उपक्रमों को प्राइवेट हाथों में सौंप दिया जा रहा है. किसान जो फसल उपजाते हैं उसका सही दम किसानों को मिलना चाहिए.