SAMASTIPUR : दलसिंहसराय पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर बंबइया हरलाल और नगरगमा गांव में छापेमारी कर 22 कार्टन शराब के साथ पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा हैं कि सरकार की शराबबंदी अभियान को सख्ती से लागू करने को लेकर रविवार की रात
बंबइया हरलाल और नगरगमा गांव में पुलिस ने ताबड़तोड़ रेड की हैं।
बंबइया हरलाल निवासी बमबम महतो, शंकर महतो, चंदन महतो और दिलीप महतो के यहां की गई छापेमारी में खेत और झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 20 कार्टन शराब बरामद की गई। वही नगरगमा निवासी हरिशंकर राय के यहा की गई छापेमारी में 2 कार्टन शराब बरामद हुई।पुलिस टीम ने सभी कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।