PATNA : बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों को एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य के 5 आईपीएस अधिकारी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जा रहे हैं, जिसमें दो पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं. इनकी जगह पर दो अन्य आईपीएस अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.