BIHAR-13 विश्वविद्यालयों में 4638 सहायक प्रोफेसर की बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले 2 दिसंबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि थी। आवेदन की हार्ड कॉपी 30 दिसंबर तक राज्य विवि सेवा आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से मिल जाना चाहिए।
आवेदन तिथि बढ़ाने के संबंध में विवि सेवा आयोग ने बुधवार को सूचना जारी कर दी। विधानसभा चुनाव और कोरोना के कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों से अभ्यर्थियों को आवश्यक कागजात मिलने में परेशानी के कारण दूसरी बार आवेदन तिथि बढ़ायी गई है। अब तक आयोग लगभग 45 हजार अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन 52 विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के लिए 55 वर्ष तक के अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं।