2020/11/27

SAMASTIPUR-ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

BIHAR-SAMASTIPUR-दलसिंहसराय पुलिस ने गुरुवार को एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ धराए युवक को जेल भेज दिया।

 युवक की पहचान खैरवन गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी रामबली राय के पुत्र कुंदन कुमार उर्फ बमजी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

 चकलोकमान वार्ड संख्या ग्यारह निवासी स्व. विजय झा के पुत्र विकास कुमार और अनिल राय के पुत्र आशुतोष राय उर्फ प्रवीण राय के बीच बुधवार की रात विवाद हुआ। 

आशुतोष के बुलाने पर खैरवन गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी रामबली राय के पुत्र कुंदन देसी कट्टा लेकर विकास कुमार के घर आकर कट्टा लहराने लगा।