2020/11/28

समस्तीपुर में NH 28 पर अनियंत्रित ट्रक ने एक वृद्ध को कुचला हुई मौत,ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार


BIHAR-SAMASTIPUR- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बल्लोचक के पास शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने 80 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया। 

जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा भी किया। परंतु ट्रक चालक भागने में सफल रहा।

 मृतक की पहचान बसढि़या वार्ड दस निवासी सीताराम सिंह (80) के रूप में कई गई है। इधर, सूचना के बाद पर अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

 घटना के संबंध में बताया गया है कि वृद्ध अपने पुत्र राज कुमार के पास जो कि एक होटल में काम करता है, उससे रुपया लेने गया था। इसी दौरान जब वह घर लौट रहा था तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध को ठोकर मारकर फरार हो गया। 

घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने सड़क जाम शुरू किया लेकिन स्थानीय खिया हेमंत सैनी और अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के समझाने-बुझाने पर लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

 इस सम्बंध में एएसपी सह थानाध्यक्ष हिमांशु ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क हादसों को कम करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।