BIHAR-SAMASTIPUR- डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटे तक हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं ठंड में वृद्धि भी होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ ए सत्तार का बताना है कि आसमान में हल्के बादल के साथ पछिया हवा चलेगी।
जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। अगले 4 दिनों में 5 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। वही सुबह साक्षेप आद्रता 70 से 80 प्रतिशत एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक का बताना है कि ऐसे मौसम में फसल नुकसान होने की संभावना नहीं है।
गेहूं की बुवाई जल्द से जल्द करने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 एवं न्यूनतम तापमान 14:8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2:3 डिग्री अधिक है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वही किसानों को सलाह दी जा रही है कि गेहूं, आलू, रबी मक्का की बुवाई एवं चना की बुवाई जल्द से जल्द समाप्त कर लें।
ठंड का अब होने लगा अहसास कल्याणपुर : प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। लोगों ने ठंड से बचने का प्रयास शुरू कर दिया है। गर्म कपड़ा पहनना शुरू कर दिया है।
वहीं अलावा के सहारे भी ठंड से बचने का प्रयास करने लगे हैं। नितिन गिरि ने कहा कि पिछले दो- तीन दिनों से ठंड ज्यादा बढ गया है। शुक्रवार को तो दिनभर धूप नहीं निकला, जिससे ठंड ज्यादा लोगों को महसूस हुई।
पछिया हवा चलने के कारण ठंड ज्यादा महसूस हो रहा है। फूल्हारा गांव के मनोज झा, कल्याणपुर गांव के उमा राय एवं राम श्रेष्ठ दिवाकर ने बताया कि सरकार को अब जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। खासकर चौक-चौराहे पर इसकी व्यवस्था निश्चित रूप से कर देनी चाहिए।