2020/11/27

झारखंड में सड़क हादसे में औरंगाबाद के चार लोगों की मौत से पसरा मातम, तिलक चढ़ाकर लौटते समय हुआ हादसा

DESK: झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने बिहार औरंगाबाद के नबीनगर में मातम पसार दिया है। डाल्टेनगंज के शाहपुर से गुरुवार की देर रात तिलक चढ़ाकर लौटते समय एक कार ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्‍कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक साथ चार की मौत ने लोगों को झकझोड़ कर रख दिया है।