2020/11/25

बेगुसराय में मनचले की करतूत से परेशान होकर लड़की ने लगाई थी फांसी, लड़कियों का नबंर जुगाड़ कर उन्हें परेशान करता था

बेगूसराय.  में एक मनचले को पकड़कर लोगों के हवाले कर दिया. एक महीने पहले मनचले की करतूत से तंग आकर लड़की ने फांसी  लगा ली लेकिन परिवार जनों की तत्परता की वजह से किसी तरह लड़की की जान बचाई गई. 

पिछले एक महीने से वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है, हालत यह है कि लड़की ना तो खुद से खाना खा पाती है और ना ही शौच भी जा पाती है लेकिन इसके बावजूद भी लड़की को मनचले ने परेशान करने की नियत नहीं छोड़ी.

मोबाइल से लड़की के परिजनों पर लगातार बनाता था रुपए देने का दबाव

मनचला लड़की के परिजनों से लगातार 5 लाख रुपये की मांग करता रहा और भद्दी-भद्दी गालियां देता रहा. बुधवार की सुबह जब लड़का अचानक नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरी गंज मोहल्ला पहुंच गया और पीड़िता के बारे में छानबीन करने लगा तो इतने में ही स्थानीय लोगों की नजर उस लड़के पर पड़ गई और लोगों ने पकड़कर पहले तो मनचले की जमकर पिटाई की फिर बाद में उसे मंदिर में बंद कर दिया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी. 

मनचले की पहचान छोराही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर निवासी मुरारी कुमार के रूप में की गई है. बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह आरोपी युवक की जान बचाई।

लड़कियों का नंबर खोज कर करता था परेशान

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मुरारी कुमार के द्वारा लगातार लड़कियों का मोबाइल नंबर किसी तरह पता लगा लिया जाता था और फिर वह उन नंबरों पर फोन लगातार लड़कियों को परेशान किया करता था. 

उसकी इसी परेशानी से तंग आकर मुंगेरीगंज निवासी प्रिया कुमारी (काल्पनिक नाम) ने तकरीबन एक महीने फांसी लगा ली थी. फिलहाल पीड़िता के परिजनों ने नगर थाने में लिखित रूप से आरोपी मुरारी कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.