DESK: यूपी के गोंडा जिले के थाना छपिया के एक गांव में शुक्रवार अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक गांव में गुरुवार रात सारी वैवाहिक रस्मों के पूरा होने के बाद दुल्हन गहने समेट कर प्रेमी संग फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक संबंधित गांव में शुक्रवार की भोर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, लड़की जिस दूल्हे के साथ सात फेरे लिए थे उसे छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब यह मामला पुलिस चौकी बभनान पहुंच गया है।
जबकि बाराती अभी भी आस लगाए गांव में बैठे हैं। बताया जाता है कि इस गांव में 26 नवंबर को एक व्यक्ति के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। दरवाजे पर लड़की की शादी का आयोजन हो रहा था। जिला बलरामपुर से बारात आई थी।
पीड़ित पिता ने बताया उसने अपनी हैसियत के अनुसार सोने के मटर माला, मारवाड़ी नथनी, मंगलसूत्र और चांदी के पायल, पाय जेब के साथ अन्य सामग्री भी दी थी। अब इस घटना के बाद अभी भी गांव में दूल्हा और बाराती बैठे हुए हैं।