2020/11/28

समस्तीपुर में एक माह का भी बिल बकाया रहने पर कट सकती है बिजली,दिसंबर से मार्च तक चलेगा वसूली अभियान

BIHAR-SAMASTIPUR-अब बिजली बिल एक माह का भी बकाया रहा तो विभाग कनेक्शन काटेगा। बिजली विभाग का करोड़ों रुपए उपभोक्ताओं के यहां बकाया है। इसमें केवल शहरी क्षेत्र का वर्तमान में 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है।

 जिसको लेकर विभाग के अधिकारी नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैं। बताया जाता है कि उपभोक्ताओं की लापरवाही के कारण विभाग को हो रही इस परेशानी को देखते हुए अगले वित्तीय वर्ष से हर माह में बिल बकाया रहने की सूरत में उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

 विभाग इस पर विचार कर रही है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जा सकता है। वर्तमान में मार्च तक वसूली अभियान चलाया जा रहा है।

बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए बिल का समय पर भुगतान जरूरी है। उपभोक्ता के यहां करोड़ों का बकाया है। जिसे नोटिस बाद भी वसूलने में दिक्कत आती है। अभी 10 हजार वालों की बिजली काट रहे है। 5 हजार बकाया वालों का भी कनेक्शन कटेगा। नए वर्ष से बकाया को लेकर प्रत्येक माह बिजली कटेगी। -चंदन कुमार, एसडीओ टाउन, बिजली विभाग