BIHAR-SAMASTIPUR- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कई ट्रेनों के परिचालन तिथियों में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
सियालदह से सहरसा जाने वाली 03169 मंगल एवं गुरूवार को 01 दिसंबर से अगले आदेश तक चलेगी। इसी तरह 03170 बुध एवं शुक्र को 02 दिसंबर से अगले आदेश तक चलेगी।
इसी तरह 03163 सियालदह से सहरसा जाने वाली ट्रेन हर सोम, बुध, शुक्र, शनि एवं रवि को 02 दिसंबर से चलेगी। 03164 रवि, सोम, मंगल, गुरू एवं शनि को 03 दिसंबर तक चलेगी। 03019 हावड़ा से काठगोदाम प्रतिदिन 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। 03020 काठगोदाम से हावड़ा प्रतिदिन 03 दिसंबर से 02 जनवरी तक चलेगी।
03021 हावड़ा से रक्सौल प्रतिदिन 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। 03022 रक्सौल से हावड़ा प्रतिदिन 02 दिसंबर से 01 जनवरी तक चलेगी। 03185 सियालदह से जयनगर प्रतिदिन 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। 03186 जयनगर से सियालदह प्रतिदिन 02 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगी। 02567/02568 सहरसा से पटना प्रतिदिन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी।
वहीं 05284/05283 मनिहारी से जयनगर प्रतिदिन 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। 05211/05212 दरभंगा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन सप्ताह में 05 दिन चलेगी। यह ट्रेन भी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। यह जानकारी मंडल रेल प्रवक्ता सह मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रसन्न कुमार ने दी।