उन्होंने भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाए। बैकग्राउंड में गाना चल रहा था। इस भोजपुरी चुनावी गाने के बोल थे, 'कुछे दिन के बाकी इंतजार सैंयाजी, एनडीए के बनीं सरकार सैंयाजी।'
महिला कार्यकर्ताओं का डांस शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। रैली में आई भीड़ अचानक ठुमके वाली जगह पर जमा होने लगी।
पीएम की रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं दिखीं। जनसभा शुरू होने से पहले ही वे रैली स्थल पर पहुंचने लगी थीं। प्रधानमंत्री भी हर रैली में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का जिक्र कर रहे हैं।
वहीं, समस्तीपुर में भी महिलाएं मोदी की रैली को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। भाजपा की महिला कार्यकर्ता कई जगहों पर ताली बजाती दिखीं। जनसभा के दौरान उज्ज्वला योजना का जिक्र होते ही मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगीं।
पीएम ने भी भाषण के दौरान महिलाओं को लेकर एनडीए की सरकार क्या करना चाहती है, इस बारे में जानकारी दी। बिहार चुनाव में अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जितनी सभाएं हुई हैं, उनमें महिलाओं की भीड़ खूब दिखी है।