पिटाई के बाद पद से हटाया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का भी एक लेटर सामने आया है। पत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई करने वाली जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव को पार्टी में निष्क्रिय बताकर पद से हटा दिया गया।
परेशान युवतियों ने स्टेशन रोड पर बुलाकर पीटा
यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास का है। बताया गया है कि कांग्रेस की जिला सचिव जो एनजीओ भी चलाती हैं, उनको कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा लगातार फोन करके परेशान करते थे।
परेशान युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को स्टेशन रोड पर बुला लिया, इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए सरेराह पिटाई करनी शुरू कर दी।
जिलाध्यक्ष युवतियों से अपने लिए रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन युवतियां लगातार पिटाई करती रहीं। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
प्रदेश अध्यक्ष लल्लू से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित युवतियों का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष लगातार उन्हें फोन करके परेशान करते थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी की, लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने खुद ही इस तरह का सबक सिखाने का फैसला किया।
आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई
इस मामले में जालौन के एसपी डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि पिटाई का वीडियो उनके सामने भी आया है और युवतियों की शिकायत पर वह कार्रवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ करेंगे।