सूचना पर बेरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।