2020/11/27

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच पर यात्रियों ने आरपीएफ जवान को जमकर पीटा, तीन गिरफ्तार

BIHAR-SAMASTIPUR-स्टेशन पर गुरुवार को कोविड जांच के लिए स्क्रीनिंग कराने को कहने पर यात्रियों ने आरपीएसएफ जवान पवन कुमार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी जवानों के साथ भी यात्रियों ने अभद्र व्यवहार किया।

 तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार यात्रियों की पहचान जय किशोर कुमार, गणेश कुमार दोनों मोरदिवा मुफस्सिल व विक्रम कुमार सिरसी विभूतिपुर के रूप में की गई है। सिपाही पवन कुमार के बयान पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

उधर, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस कर्मी से मारपीट के मामले में तीनों को जेल भेज दिया है। सिपाही पवन की ड्यूटी सरकुलेटिंग एरिया में लगी थी।