पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में इन दिनों ठंड बढ़ने का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। दो दिनों बाद फिर पश्चिम से आने वाली हवा तेज हो जाएगी। इससे राज्य में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात का दबाव बना हुआ है।
इस कारण बिहार के कुछ भागों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आकाश में बादल छाने के कारण रात के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।
नुकसानदायक है सुबह व शाम में कम तापमान
सुबह व शाम में कम तापमान स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है। इस मौसम में सर्दी-बुखार के साथ एलर्जी के बढ़ने की आशंका भी रहती है। खासकर बच्चों में एलर्जी की आशंका अधिक होती है। ऐसे में ठंड से बचाव के साथ साफ-सफाइ पर पूरा ध्यान देना भी जरूरी है।