ताजा घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है मंगलवार की रात अरेराज से अपने काम का निपटरा कर अपने गांव लौट रहे एक 35 वर्षीय युवक को बदमाशों ने गोली मार दी।
घायल युवक थाना क्षेत्र के छपकहिया गांव का रामबाबू यादव बताया जाता है। इसको इलाज के लिए शहर के छतौनी स्थित रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।