2020/11/24

बेटी की शादी की तैयारी में जुटे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-पूर्वी चंपारण घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बंगड़ी गांव में सोमवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक अधेड़ ग्रामीण की गोली मार हत्या कर दी। हत्या के कारणों की फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। 

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक रामबाबू प्रसाद (45) अपनी पुत्री की शादी की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच बदमाशों ने गोली मार उनकी हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।