2020/11/24

जमीन विवाद:पटना में दो पक्षों में मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक को लगी गोली, मौत

पटना में जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेलछी थाना क्षेत्र के गनीचक गांव की है, जहां दो पक्षों में मंगलवार को जमीन विवाद में मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक को गोली लग गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों में तनाव है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया गया है। जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान यह घटना घटी। आरोपी की तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है।