सरकार द्वारा राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय निगरानी समिति व धावा दल का गठन करते हुए नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी किया गया था। इस नंबर पर लोगों द्वारा मिली शिकायत के आधार पर निगरानी टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग के अनुसार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंकेश पासवान के खिलाफ प्रपत्र क गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Home
Aurangabad
Bihar
औरंगाबाद में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बीसीओ को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
2020/11/26
औरंगाबाद में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बीसीओ को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
BIHAR-औरंगाबाद में निगरानी विभाग ने एक पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गुरुवार सुबह निगरानी की टीम ने ओबरा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को अंकेश पासवान 35 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा। निगरानी की टीम अंकेश पासवान को पटना ले जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से मामले की पुष्टि की गई है।