झारखंड और बिहार के बीच जुड़ा क्या है ये प्रेम कनेक्शन चलिए आपको बताते हैं प्यार इश्क और मोहब्बत की दास्तां। मरंगा थाना के रामनगर से एक युगल नवविवाहित प्रेमी जोड़े को बरामद किया गया है।
पीएचडी सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा प्रेमिका शालिनी पोद्दार झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली है जबकि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा प्रेमी सुमित कुमार बिहार के खगड़िया जिले के निवासी हैं। मोबाइल फोन से इश्क की शुरूआत हुई।
3 साल से प्यार परवान चढ़ रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों एक दूसरे से प्रेम का इजहार करते थे। साथ जीने मरने की कसम खाकर दोनों ने एक दूसरे से शारीरिक संबंध भी बनाया। लिहाजा घर से भागकर प्रेमी मंदिर में प्रेम विवाह कर परिणय सूत्र में बंध गये।
शादी के बाद लड़की के परिजनों द्वारा लड़के पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। साथ ही लड़की को बहला फुसलाकर जेवर लेकर घर से भगा ले जाने का भी प्रेमी पर आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रेमी की को गिरफ्तार करने के लिए खाक छानना शुरू कर दिया।
पिछले बारह दिनों से दोनों नव दंपती छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग पुलिस ने प्रेमी के घर खगड़िया पहुंचकर पूछताछ किया मगर वहां से प्रेमी सुनील गायब था। मरंगा थाने के सहयोग से हजारीबाग कोढ़ा थाना की पुलिस की पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका दोनों को पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के रामनगर से बरामद कर लिया।
प्रेमिका का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। साथ ही यह बताया कि कोर्ट में अपना पक्ष रखूंगी। वहीं प्रेमी सुमित कुमार ने बताया कि हमलोगों ने स्वेच्छा से शादी की है।
परंतु लड़की के पिता ने लड़के पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। नव विवाहित जोड़े का न्यायालय में 164 का बयान लिया जाएगा।
इस केस के अनुसंधान कर्ता रंजीत कुमार ने कहा कि कोर्ट में दोनों को उपस्थित किया जाएगा जो आदेश दिया जाएगा उसे मानना होगा। ये इश्क नहीं आसां इतना समझ लीजिए ये आग का दरिया है और डूबकर जाना है। फिलहाल देखना है कि कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।