2020/11/02

उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा व हसनपुर में प्रचार समाप्त, कल मतदान

BIHAR-SAMASTIPUR-दूसरे चरण में पांच विस क्षेत्रों उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा व हसनपुर में चुनाव प्रचार शाम 5 बजे बंद हो गया। 

अगले 48 घंटे के लिए इन क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। मंगलवार को मतदान कराया जाएगा।

इसके लिए 615 पीसीसीपी दल का गठन किया जाएगा है। इसके लिए वाहनों को जब्त कर पटेल मैदान में रखा गया है। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी डीएम ने दी है।