2020/11/01

महिला को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला, 15 दिन पहले पति की भी हुई थी हत्या

BIHAR-BANKA-एक बार फिर से ससुराल वालों के दमन का शिकार एक महिला को होना पड़ा। ससुराल वालों ने महिला की हत्या जहर खिलाकर कर दी। शनिवार की देर रात धोरैया थाना के शासन गांव में यह घटना घटी।

 मृतका ललिता देवी (29 वर्ष) की हत्या ससुराल वालों ने जहर खिलाकर कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति स्व. मन्नू कुमार की बीते एक माह पूर्व भलजोर बार्डर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

 मृतका पति ट्रक चालक था।व़ह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उनके हत्‍या के बाद पत्‍नी को बीमा की राशि मिलने वाली थी जिस पर उसके ससुराल वालों की बुरी नजर लगी हुई थी।