2020/11/28

बेगूसराय में बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया पिता, एक साथ निकली बाप-बेटे की अर्थी

BIHAR-बेगूसराय के नावकोठी वार्ड नंबर 3 में एक साथ बाप-बेटे की अर्थी निकली है। घटना से पूरा गांव मर्माहत है। पुत्र संजय सहनी की मौत अचानक हृदयाघात से हो गई। पिता दिल्ली एम्स से इलाज के बाद घर लौटे थे। बेटे की लाश देख कर सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा है। मृतक के परिजन के अलावा पूरा गांव शोकाकुल है। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है, भावुक हो उठता है। एक साथ किसी परिवार में इस तरह दो मौत हो जाना बड़ी घटना है।