आसपास के दुकानदारों ने बताया कि पांच दिन पहले भी दर्जनभर की संख्या में आए दबंगों ने इसी जगह एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। घटना में घायल बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही नहर चौक बलुआ रमपुरवा निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त आलोक की बहन की शादी का कार्ड देने बेतिया आया था।
साथ में आलोक भी था। बेतिया आने के दौरान रास्ते में संतघाट के समीप उसकी बाइक एक युवक भोलू कुमार व अंकित कुमार की बाइक से सट गई।
इसी बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी। बात वहीं खत्म हो गई और संजय दोस्त के साथ मीना बाजार पहुंचा। तब भोलू और अंकित वहां भी पहुंच कर उसकी पिटाई करने लगे।
लोगों ने पहल कर मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद संजय व आलोक एसपी कार्यालय के समीप गुजरे तो यहां भोलू और अंकित करीब डेढ़ दर्जन युवकों के साथ आ गए। रास्ता रोक उसकी पिटाई करने लगे।
सभी डंडा चाकू, बेल्ट, क्रिकेट के विकेट से लैस थे। बुरी तरह पिटाई करने के बाद सभी भाग गए। बाद में रोते कलपते संजय भी दोस्त के साथ घर लौट गया।