15 डकैतों ने घर पर धावा बोला, लूटे और हो गए फरार
मिली जानकारी के अनुसार सिबली गांव निवासी संजय सिंह कोलकाता में काम करते हैं। छठ पर्व के अवसर पर वे अपने घर आए हैं। बुधवार की रात संजय सिंह तथा उनके घर के लोग सो रहे थे।
तभी देर रात एक बोलेरो तथा तीन बाइक पर सवार होकर 15 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। डकैत घर में छत के रास्ते से घुसे। उन्होंने हथियार का भय दिखा कर पांच लाख के गहनाें सहित 9.30 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली और आराम से फरार हो गए।
एफआइआर दर्ज, पुलिस छापेमारी जारी
गुरुवार को गृहस्वामी संजय सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने थाना में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराई। एसडीपीओ नरेश पासवान ने घटनास्थल की जांच की।
इस बीच पुलिस ने छपरा जिले के लखनपुर गांव के समीप से लूटे गए खाली बक्से को बरामद किया। पुलिस वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश में लग गई है। उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी लगातार जारी है।