वर की उम्र 81 साल और नाम सीताराम हीरवाले है, वहीं वधु की उम्र 72 साल और नाम निर्मला इंगोले है। इस कपल ने अपनी शादी के 65 साल पूरे होने पर शादी समारोह का एक बार फिर आयोजन किया।
इस कपल की शादी 16 नवंबर 1955 को हुई थी। उस वक्त सीताराम की उम्र 15 साल और निर्मला 6 साल की थीं। यह शादी महाराष्ट्र के यवतमाल में लोनी स्थित उनके घर में हुई। इस विवाह समारोह में हल्दी से लेकर सात फेरे की रस्म रखी गई।
इसमें बाराती बनकर उनके बच्चे और पोता-पोती रहे। यहां 50 वर्षीय उनके बेटे ने शादी के दौरान होने वाली रस्मों की जिम्मेदारी संभाली। इन्होंने महामारी को देखते हुए 50 मेहमानों को शादी में आमंत्रित किया जिन्हें बुलाने के लिए कार्ड भी छपवाए।